जब कलेक्टर की फेसबुक आईडी हुई हैक..

जब कलेक्टर की फेसबुक आईडी हुई हैक..

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट।  श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा की किसी अज्ञात शख्स ने फेसबुक आइडी हैक कर ली। कलेक्टर काे जब तक पता चलता हैकर ने तमाम लाेगाें काे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे मदद के नाम से पैसे भी मांगना शुरू कर दिए। जैसे ही इस बात की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा को लगी, उन्होंने इस बारे में पता चलने के बाद फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपने फ्रेंड्स से पैसे नहीं देने के लिए कहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा की फेसबुक आइडी से हेकर उनके फ्रेंड्स को मैसेंजर पर इस अज्ञात शख्स ने संदेश भेजे। कलेक्टर की आइडी हैक कर फ्रेंड्स काे मैसेज किए गए कि मुझे आपकी हेल्प चाहिए। मेरी मौसी का लड़का दिल्ली अपोलो हास्पिटल में एडमिट है। उसके आपरेशन के लिए 15000 की मदद चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP Panchayat election: प्रभारी मंत्री ने चुनाव आयोग पर छोड़ा पंचायत चुनाव का मामला

जब इस बारे में कलेक्टर शिवम वर्मा को पता चला तो उन्होंने उनकी आइडी से फ्रेंडस से मांगे गए पैसों का स्क्रीनशाट लेकर और एक मैसेज लिखकर फेसबुक पर पाेस्ट किया है। जिसमें बताया है कि किसी ने मेरी फेसबुक आइडी हैक कर ली है, मेरे नाम से फेसबुक आइडी बनाकर मेरे फ्रेंड्स को रिक्वेस्ट भेजी जा रही है, अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें और न ही किसी काे पैसे दें। गाैरतलब है कि इसके पहले भी इसी प्रकार से फर्जी फेसबुक आइडी तैयार करके लाेगाें से पैसे मांगने के कई मामले सामने या चुके हैं। हालांकि पुलिस अब तक इस मामले में हैकराें काे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews