Sheopur News :चंबल नहर में डूबने से बच्चे की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Sheopur News :चंबल नहर में डूबने से बच्चे की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Sheopur Child Died Due to Drowning in The Canal News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना इलाके के मुंडला गांव के पास चंबल नहर में डूबने से एक बच्चे की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बड़ौदा थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि 4 वर्षीय दीपू पुत्र स्वर्गीय गुलाब लोहपीटा मंगलवार को सुबह अचानक कहीं लापता हो गया था, पालक के परिजनों ने उसे खुद ढूंढा लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने घर के पास नहर में बच्चे को तलाश करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, कुछ घंटे तलाशी के बाद दोपहर के समय बच्चे का टॉप नहर के पानी में मिल गया, जिसके कुछ देर बाद शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीएम के लिए नहीं पहुंचे डॉक्टर, परिजनों को उठानी पड़ी परेशानी

जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम गृह पर पहुंचने के बाद पुलिस और बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों को सूचना दे दी, लेकिन ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी मौके पर एक भी डॉक्टर पीएम करने के लिए नहीं पहुंच सका है। ऐसी स्थिति में पुलिस और परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews