Sheopur News : पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 11 बाइकों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए चोरों में से दो बाइक मेकैनिक भी थे। जिन पर चोरी करके लाई गई बाइकों के पार्ट्स खोलकर बेचने के आरोप हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Police Arrest Crime

Sheopur News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइकों को बरामद किया है। रविवार को एसपी ने इस बात की जानकारी मीडिया के सामने बयान की।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले में काफी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में तेजी आ गई थी। चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया। बाइक चोरी होने की घटनाएं जब बढ़ गई तो श्योपुर पुलिस ने चोरों की खोज खबर लेना शुरू कर दी। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले से लेकर शहर के अन्य स्थानों से 5 बाइकें चोरी हुई थी। जिनके संबंध में जब पड़ताल शुरू की गई तो एक बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना को कबूल करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के इन वारदातों को अंजाम देता था। साथ ही उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए। पुलिस ने टीम गठित करके जब बाकी के चोरों के यहां गोपनीय तरीके से दबिश दी तो उनके पास से चोरी की गई 11 बाइकें बरामद हुईं। इन बाईकों में से 5 बाइक श्योपुर से चोरी हुई थी। 4 बाइक राजस्थान से चुराई गई थी। जबकि 2 बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर को आरोपियों ने मिटा दिए थे। जिनके संबन्ध में आगे की तलाश की जा रही है।

पकड़े गए चोरों में से दो बाइक मेकैनिक भी थे। जिन पर चोरी करके लाई गई बाइकों के पार्ट्स खोलकर बेचने के आरोप हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews