Sheopur News : न्यायालय परिसर में हुई महिला के साथ मारपीट, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

Sheopur News : न्यायालय परिसर में हुई महिला के साथ मारपीट, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

Sheopur News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिला न्यायालय परिसर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जिले के ग्राम सोई कला गांव की महिला शिवानी राठौर और उसके परिजन कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पेशी पर आए हुए थे तभी न्यायालय नसीर शाखा में कार्य करने वाले हरिओम शर्मा ने शिवानी राठौर के पति लोकेश राठौर और उनके माता-पिता की लात घूसों से मारपीट कर दी गई।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरी घटना 4 अक्टूबर शाम की बताई जा रही है। जिसमे संबंधित कर्मी और अन्य लोगों द्वारा पीड़िता के साथ कोर्ट पार्किंग में मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है और पुलिस खड़े होकर देख रही है इस पूरी घटना के बाद शिवानी और उसके परिजन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ आवेदन देते हैं जिस पर पुलिस द्वारा मुख्य अपराधी हरिओम शर्मा को छोड़ अन्य अपराधियों पर मामला दर्ज कर लिया है। और मुख्य आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की।

शिवानी ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो मैंने पुलिस को बताया कि फिर भी हरिओम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि हरिओम सरकारी कर्मचारी होने के कारण पुलिस ने नाम नही लिखा उसी को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया व जिला न्यायाधीश व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय के नाम आवेदन पोस्ट द्वारा भेजा गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”872322087″]

श्योपुर एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि थाना कोतवाली में आवेदन आया है और एफआईआर दर्ज हुई है जो भी घटना हुई है उसको दिखवाया जायेगा और जो व्यक्ति वीडियो में दिख रहा है और मार पीट कर रहा है वह इन्वेस्टिगेशन का पार्ट हे उसको दिखवाया जायेगा और कार्यवाही की जाएगी।
नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”872322260″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews