
श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर दुष्कर्म (Rape) जैसा घिनौना काम करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन (Sheopur District Administration) ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है। भाजपा BJP Madhya Pradesh) ने जिला प्रशासन के इस काम की तारीफ करते हुए कार्यवाही को ट्वीट किया है।
श्योपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले तराई के जंगल में एक नाबालिग के साथ तीन नर पिशाचों ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में गुस्सा था। तीन आरोपियों मोहसिन, रियाज और शहनवाज के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के साथ एसीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें – MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! जानें नई अपडेट
घटना के बाद लोगों का गुसा बढ़ गया, पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लिया और घटना कर फरार हुए आरोपियों को दबोच लिया। 15 वर्षीय नाबालिग ने घटना की रिपोर्ट लिखते समय पुलिस को बताया था कि वो गुरुवार को अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी, रास्ते में उसका दोस्त मिल गया तो वो उसके साथ तराई के जंगल घूमने चली गई तभी वहां मोहिसन रियाज और शहनवाज आ गए, उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती शुरू की तो उसका दोस्त भाग गया। फिर तीनों ने बारी बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब प्रमोशन के लिए देनी होगी 2 परीक्षाएं, नए निर्देश जारी
आज श्योपुर जिला प्रशासन ने तीनो आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलकर उन्हें गिरा दिया और ऐसे नर पिशाचों को संदेश दिया कि ऐसे घिनौने काम करने वालों के खिलाफ अब सरकार ऐसे ही सख्ती करेगी।
ये भी पढ़ें – Indian Army Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए MP में सरकारी नौकरी का मौका
भाजपा मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर श्योपुर की कार्यवाही की उन्होंने लिखा दरिंदों की छाती पर बुलडोजर, मुख्यमंत्री जी के साफ निर्देश हैं कि बच्चियों से हैवानियत करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।
दरिंदों की छाती पर बुलडोजर …
श्योपुर में नाबालिक आदिवासी बालिका के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन ,रियाज एवम शहवाज के निवासों को जमींदोज किया गया।
मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी के साफ़ निर्देश हैं कि बच्चियों से हैवानियत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। pic.twitter.com/QolrK6pi99— लोकेन्द्र पाराशर Lokendra parashar (@LokendraParasar) March 20, 2022
सीएम श्री @ChouhanShivraj के निर्देश पर श्योपुर में नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले आरोपियों के निज निवासों को प्रशासन ने अतिक्रमण की कार्यवाही करते हुए जमींदोज किया।ऐसे दरिंदों को भाजपा सरकार में बक्शा नहीं जाएगा, सभ्य समाज में ऐसे पापियों के लिये कोई जगह नहीं है। pic.twitter.com/Di9D2xYcsm
— VD Sharma (@vdsharmabjp) March 20, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

