Shivpuri News: सिंध नदी के पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूर, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, नदी में उफान के चलते फंसे थे

सिंध नदी का जल स्तर बढ़ने से रास्ता बंद हो गया और 18 मजदूर फंस गए । सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन की टीम पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। इसके बाद पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को प्रशासन पुलिस एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला।
Shivpuri News: सिंध नदी के पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूर, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, नदी में उफान के चलते फंसे थे

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से राहत भरी खबर है। शिवपुरी जिले में सिंध नदी पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह सभी मजदूर भडोता गांव के पास सिंध नदी के पुल के निर्माण में लगे थे, तभी अचानक नदी में पानी बढ़ के कारण वे फंस गए थे, जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन, पुलिस को लगी वैसे ही बचाव कार्य शुरू किया और 2 घंटे के अंदर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

प्रशासन-पुलिस ने सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

दरअसल, शिवपुरी जिले के कोलारस अंतर्गत आने बाले भड़ोता गांव के पास स्थित सिंध नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, जहां कई मजदूर काम कर रहे है। रविवार को जिस समय नदी का जलस्तर कम था तब करीब 18 मजदूर सिंध नदी के पुल निर्माण में लगे हुए थे लेकिन रात होते होते नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया , जिससे सभी मजदूर नदी के बीच बने छोटे टापू पर फंसे रह गए। जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम खबर मिलते ही तड़के सुबह मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला ।

गोविंद परिहार पुत्र रामदयाल भी सुरक्षित

शिवपुरी कलेक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पोहरी के ग्राम बमरा से गुड्डा जाने वाला रोड पर भोरी नदी के रपटे पर गोविंद परिहार पुत्र रामदयाल निवासी खेड़ा, तहसील पोहरी के बहने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। SDM पोहरी मोतीलाल अहिरवार ने बताया कि गाँव वालों की मदद से गोविंद परिहार को सुरक्षित निकाल लिया।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी पुल निर्माण कार्य जारी है और बरसात का समय है और नदी में जलस्तर भी बढ़ रहा है ऐसे में सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। यहां दोनों और ड्रॉपगेट लगें, जिससे इस रास्ते की ओर आने वाले लोगों को जानकारी रहे और इस प्रकार की स्थिति निर्मित ना हो।

[dgv_vimeo_video id=”994986496″]

शिवपुरी से परवेज़ खान की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews