लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी गईं 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद, कीमत है लाखों में

लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी गईं 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद, कीमत है लाखों में

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी जिले के रन्नौद कस्बे में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी गईं 250 साल पुरानी,अष्ट धातु की 5 मूर्तियों सहित कुल 9 मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं। बरामद की गई मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई मूर्तियों में लक्ष्मी जी, नारायण भगवान जी, राधाजी, कृष्णजी, नरसिंह भगवान की मूर्तियां, लगभग ढाई सौ साल पुरानी अष्ट धातु की कुल वजनी करीब 4 किलो ग्राम एवं छोटी मूर्तियां पीतल की, लड्डू गोपाल जी मूर्तियां 2, नारायण जी 1, गोल कलश वाली लक्ष्मी जी की मूर्ति 1, पंच पात्री 1, दीपक 2, पीतल का घण्टा 1, छोटी घंटी 1, समई 1 बड़ी कुल सामान वजनी करीब 11 किलो 500 ग्राम शामिल थीं। चुराई गई ऐतिहासिक महत्व की हैं  250 साल पुरानी मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – नए साल में फिर बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, खाते में बढ़कर आएगी इतनी राशि, जाने अपडेट

थाना प्रभारी रन्नौद अंशुल गुप्ता ने जब अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तो सूचना मिली कि चोरी में कमल सिंह उर्फ खड़कू की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। सूचना पर जब उसे बुलाकर पूछताछ की गई तो जुर्म स्वीकार कर आरोपी ने अपने घर के अंदर गेहूँ की टंकी में से चोरी की गई मूर्तियां बरामद कर लीन। मूर्तियां  बरामद करने में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, सरदार सिंह, राजवीर सिंह, केदारीलाल, ऊधम सिंह की भूमिका सराहनीय रही ।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जय विलास पैलेस में मन रही दीपावली, सियासत के युवराज का हैप्पी बर्थडे

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews