सोनी टीवी के धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में नजर आएंगे शिवपुरी के आरव कान्हा

शिवपुरी के आरव

शिवपुरी, मोनू प्रधान। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में मास कम्युनिकेशन की पढाई कर रहे आरव कान्हा शर्मा काफी प्रतिभाशाली छात्र हैं।आरव हमेशा से ही एक्टिंग के प्रति समर्पित रहे हैं। अभिनय के प्रति लगाव और समर्पण के चलते आरव अपनी एक्टिंग स्किल्स पर शुरू से ही काम कर रहे हैं। इसी मेहनत की बदौलत शिवपुरी निवासी 20 बर्षीय आरव कान्हा अब देश के प्रतिष्ठित चैनल सोनी एंटरटेनमेंट के मशहूर सीरियल ‘एक दूजे के वास्ते’ में दमदार किरदार निभाते नज़र आएंगे।

आरव द्वारा निभाए जा रहे रोल के लिए उनका चयन सोनी टीवी की टीम ने ही किया है। इससे पहले वे अन्य चैनल जैसे स्टार भारत टीवी के धारावाहिक सावधान इंडिया में नजर आ चुके हैं।यूट्यूब पर उनका खुद का चैनल भी है। ब्लू चिलीज के नाम से आरव के इस यूट्यूब चैनल पर अच्छे-खासे सब्क्राइजर्स भी हैं और वे इस चैनल के माध्यम से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इन दिनों शीमारु टीवी के डिजिटल प्लेटफार्म पर शीघ्र लाँच होने वाली क्राइम सीरीज ‘जुर्म’ और ‘जज्बात’ के कई एपिसोड के लिए आरव शूटिंग में व्यस्त हैं।

युवाओं में सोनी टीवी का सीरियल एक दूजे के वास्ते  काफी प्रचलित है। ये फेमस धारावाहिक सोनी के डिजिटल प्लेफार्म, सोनी लिव पर प्राइम टाइम पर भी प्रसारित होता है। ‘एक दूजे के वास्ते’ में आरव कान्हा की एंट्री मुख्य पात्र श्रवण की बहन अवनि के प्रेमी, अयान के रूप में होगी जिसके बाद वे धारावाहिक के अंत तक इसमें नज़र आएंगे। धारावाहिक एक दूजे के वास्ते की शूटिंग मुंबई,भोपाल एवं लद्दाख में चल रही है। आरव कान्हा वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन के पुत्र भी हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews