शिवपुरी और खनियाधाना में प्रशासन की कार्रवाई, खाद विक्रेताओं के विरुद्ध दर्ज हुई FIR

Khaniadhana

खनियाधाना, शिवम पाण्डेय। मध्यप्रदेश (MP) में इस वक्त किसान खाद (Fertilizer) की समस्या से जूझ रहा है और मुनाफाखोरी व्यापारी हाथ की कालाबाजारी में लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन भी ऐसे मुनाफाखोरी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी के चलते शिवपुरी (Shivpuri) में भी खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध शिवपुरी एवं खनियाधाना (Khaniadhana) विकासखंड में एसडीएम ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें…Zee TV के लेटेस्ट शो “मीत” की टीम पर बालाघाट में केस दर्ज करने की उठी मांग, जाने क्यों ?

बतादें कि शिवपुरी कलेक्टर (Shivpuri Collector) अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण आदि पर निगरानी के लिए खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया और विक्रेताओं से जानकारी ली गई। जब किसानों से पूछताछ की गई और जानकारी ली गई तब विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी और शासकीय दर से अधिक दर पर उर्वरक बेचने की जानकारी मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत की गई है।

शिवपुरी में एबी रोड स्थित मैसर्स श्रीनाथ इंटरप्राइजेज प्रो अभिषेक यादव एवं विक्रेता वंशी परिहार और मैसर्स श्याम मेटल्स नया बस स्टेण्ड के सामने पोहरी रोड प्रो राहुल परमार विक्रेता कृष्ण बिहारी गुप्ता पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी प्रकार खनियाधाना में मैसर्स सिद्ध ट्रेडर्स प्रो अमित जैन पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें…Indo Pak T20 World Cup Match : पाकिस्तान के गृह मंत्री ने दिया शर्मनाक बयान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews