शिवपुरी में सर्विस रिवॉल्वर से ASI ने अपने सिर में मारी गोली, मौके पर हुई मौत

शिवपुरी में सर्विस रिवॉल्वर से ASI ने अपने सिर में मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Shivpuri News : शिवपुरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खनियाधाना थाने में पदस्थ एएसआई सुकल मरावी ने अज्ञात कारण के चलते अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपने ही सिर में गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके कारण इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में एसडीओपी प्रशांत शर्मा एवं खनियाधाना पुलिस मौके पर पहुंचे। साथ ही, मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

किराए के मकान में रहते थे ASI

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई सुकुल मरावी बीती रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वहीं रुकने की बात कही। इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया। सुबह जब सत्यवीर वापस लौटा तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली। बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी किराए के मकान में रहते थे।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, एएसआई ने किन कारणों से सुसाइड किया यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसे लेकर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मौके की जांच करने ग्वालियर से एफएसएल की टीम और पुलिस अधीक्षक पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद सरकारी क्वार्टर के दरवाजे को खोला जाएगा। इसके बाद जांच और सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews