Hindi News

विधायक के भाई को कार से कुचलकर मारने का प्रयास, मामला दर्ज

Written by:Harpreet Kaur
Published:
विधायक के भाई को कार से कुचलकर मारने का प्रयास, मामला दर्ज

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट।  भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के छोटे भाई और किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री जीतू रघुवंशी पर कार चढ़ाकर कुचलने का बदमाश ने प्रयास किया। जीतू की माने तो बदमाश ने उन्हें एक बार नहीं बल्कि पांच बार कुचलने का प्रयास किया। जीतू का कहना है की आरोपी ने उनके सिर पर शराब की बोतल से भी हमला किया वारदात के दौरान आरोपी शराब के नशे में धुत थे। हालांकि घटना के पीछे कारों का आपस में भिड़ना बताया जा रहा है जिसके बाद दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

यह भी पढ़े.. अंजान युवती ने युवक के चेहरे पर मुँह में भरा पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से लगाई आग

बताया जा रहा है कि घटना राजेश्वरी रोड पर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के अंदर की है जब जीतू रघुवंशी  घर जा रहे थे तभी उनकी कार में आरोपी द्वारा टक्कर मारने के बाद हुए हुए विवाद के बाद हुई। आरोपी राजा भैया उर्फ मुकेश शर्मा पर पूर्व में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews