
शिवपुरी। शिवपुरी के बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ हरीश आर्य का एक रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ है । वायरल वीडियो में डॉक्टर एक लड़की का आयु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 1500 रुपए की मांग कर रहा हैं ।
वायरल वीडियो में लड़की के परिजन द्वारा गरीबी का हवाला देकर रुपए कम करने की गुहार लगाई जा रही है । यह प्रमाण पत्र लड़की को अपने आधार कार्ड में अंकित आयु में सुधार करवाने के लिए चाहिए था । चूँकि लड़की के पास और कोई दस्तावेज नहीं था इसलिए डॉक्टर का प्रमाण पत्र ही बनवाना आवश्यक था । हालांकि इस वायरल वीडियो की एमपी ब्रेकिंग न्यूज पुष्टि नहीं करता है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

