शिवपुरी में डंपर ने महिला को कुचला, प्रशासन की नाक तले अवैध रेत परिवहन जारी

शिवपुरी में डंपर ने महिला को कुचला, प्रशासन की नाक तले अवैध रेत परिवहन जारी

शिवपुरी/परवेज खान

करेरा के रेतीले नेता एवं पिछोर के कद्दावर नेता के क्षत्रप में रेत माफियाओ ने सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए है। वहीं राजनीतिक दबाव में प्रशासन भी धृतराष्ट बना हुआ है। करेरा के सुनारी पुलिस चौकी अंतर्गत फतहपुर के पास बुधवार को अवैध रेत से भरे बिना नम्बर वाले डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये डंपर मदनसिंह गुर्जर सरपंच का है।

अभ्यारण क्षेत्र से सिंध नदी का सीना छलनी कर अवैध रेत भरकर लाने वाले अधिकतर डंपर बिना नम्बर के फर्राटे से भागते हैं। वहीं इनके पास रॉयल्टी के नाम पर एक टोकन पर्ची भर रहती है। रेत भरकर चल रहे अधिकतर डंपर बिना नम्बर प्लेट एवं बिना रॉयल्टी के जिले के विभिन्न थानों एवं वन चौकी से होकर गुजर रहे हैं लेकिन न तो कोई इन्हें रोकने वाला है न ही इनपर कोई कार्रवाई होती है। ऐसे ही अंधाधुंध गति से जा रहे डंपर ने एक महिला की जान ले ली।

बता दें कि मंगलवार को ही म्याना में गुना SDOP प्रियंका करचम ने भसुआ से भरे 11 डंपर पकड़े थे। पकड़े गए डंपर शिवपुरी जिले से गुना जिले की ओर जा रहे थे। यह पुलिस और माइनिंग अधिकारियो की संयुक्त कार्रवाई थी। लेकिन शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा इन डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews