आबकारी टीम की कार्रवाई, सिलपुरा कंजर डेरा पर दबिश देकर 15 लाख की शराब जब्त

आबकारी टीम की कार्रवाई, सिलपुरा कंजर डेरा पर दबिश देकर 15 लाख की शराब जब्त

शिवपूरी, शिवम् पांडेय| जिले भर मे शराब माफियाओं (Liquor Mafia) पर आबकारी टीम (Excise Team) द्वारा लगातार कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा रहा है| पिछोर वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने खनियाधाना के ग्राम सिलपुरा के कंजर डेरो पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब  (Illegal Liquor) पकड़ी है एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 200 ली हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई|

विभाग द्वारा अवैध शराब लगभग 2000 लीटर हाथ भट्टी मदिरा को जमीन में गड़ी होने के कारण मौके पर नष्ट की गई| इसके अलावा लगभग 21400 kg लहान और मदिरा बनाने का सामान मौके पर नष्ट किया गया । एक अन्य मामले में आरोपी नईम खान के विरुद्ध 02 लीटर हाथ भट्टी मदिरा रखने के लिए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

उक्त समान की कुल कीमत लगभग 14 से 15 लाख रु आंकी गयी। कार्यवाही में तीर्थराज भारद्वाज, सुश्री सोनाली त्रिवेदी , विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा| आबकारी द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews