शिवपुरी- वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत ले जाते उनके दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

शिवपुरी- वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत ले जाते उनके दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना में रेंजर अनुराग तिवारी के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को वन विभाग की टीम द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध एक कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है जिसमें रेत भरी थी। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर सबरेंज खनियाधाना लाकर रखा गया है और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण कायम किया गया है।

Ashoknagar : माधोगढ़ में कच्ची शराब का जखीरा बरामद, 500 लीटर मदिरा जब्त

वन विभाग के रेंजर अनुराग तिवारी और रवि शंकर पटेरिया सहित डिप्टी रेन्जर सुदामा मिश्रा ने अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया है जिसमें अभी तक लाखों रुपए का माल जब्त कर राजसात करने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग  की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई। पिछले लंबे समय से पिछोर क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कारोबार जोरों से चल रहा है। आस पास की नदी नालों से रेत निकाली जा रही है। मंगलवार को रेंजर अनुराग तिवारी के मार्गदर्शन में छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान वन विभाग ने अवैध खनन व ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई कार्यवाही की है। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर खनियाधाना रवि शंकर पटेरिया के साथ कुलदीप सिंह गौर वनरक्षक, केशवदास झा, अवधेश सिंह, राघवेंन्द रावत, रूद्र पुरोहित व प्रशांत दांगी की अहम भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”569031009″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews