Shivpuri News : शिवपुरी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

Shivpuri News : शिवपुरी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

Shivpuri Accident News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की बदरवास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया है बताया जा रहा है कि चितौरा गांव के पास एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर सहित क्लीनर की भी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गुना से शिवपुरी की ओर सोयाबीन पीडीओसी से भरा हुआ ट्रक बदरवास थाना क्षेत्र के चितारा गांव से फोरलेन हाइवे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को नींद का झोंका गया। इसके बाद ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के कैबिन में ड्राइवर सहित क्लीनर बुरी तरीके से फंस गए राहगीरों और पुलिस की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला जा सका।

बता दें कि एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्राइवर और क्लीनर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक चालक मुनीम पुत्र कोमल यादव उम्र 36 वर्ष राघवेंद्र यादव पुत्र गोपाल यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम सिरोना थाना चिरगांव उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। बदरवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews