Lok Sabha Election 2024 : सिंधिया के समर्थन में सभा लेने पहुंचीं उमा भारती बोलीं, भारत को पीएम मोदी की सबसे बड़ी देन यह है कि उन्होंने हमें भारतीय होने का गर्व प्रदान किया

उमा भारती बोली ये बहुत सहज और सरल हैं मैं तो अक्खड़ हूँ, आप इन्हें महाराज कहते है लेकिन यदि इन्हें भैया, भाई साहब, बेटा भी कहेंगे तो भी ये ऐसे ही रहेंगे मैंने इनमें कभी महाराज वाली अकड़ नहीं देखी, मैं तो हमेशा से चाहती थी कि जिन संस्कारों में ये पले बढे वे तो भाजपा के ये हैं ये गलत जगह क्यों है इन्हें तो भाजपा में होना चाहिए और भगवान में मेरी सुन ली ये अब हमारे साथ हैं।
Jyotiraditya Scindia, Uma Bharti

Lok Sabha Election 2024 : मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा करने के लिए गुना संसदीय सीट की शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा पहुंची, अस्वस्थ होने के बावजूद उमा भारती सिंधिया के लिए आई और अपना प्रेम और आशीर्वाद उनके प्रति दर्शाया, उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके पिता माधव राव सिंधिया और दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की खूब तारीफ की, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि भारत को पीएम मोदी की सबसे बड़ी देन यह है कि उन्होंने हमें भारतीय होने का गर्व प्रदान किया।

सिंधिया के समर्थन में उमा भारती ने की आमसभा 

उमा भारती पिछले कुछ महीनों से हिमालय में थी वे अभी कुछ दिन पहले लौटी उनका स्वास्थ्य ख़राब है इसलिए चुनाव प्रचार से थोडा दूर हैं, मगर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आग्रह पर वे आज उनके समर्थन में वोट अपील करने पहुंचीं उन्होंने सिंधिया परिवार से उनके पुराने सम्बन्धों की बात की, वे बोली जब वे 8 साल की थी तब उन्हें राजमाता साहब ग्वालियर लेकर गई थी तब वे बाल कथाकार थी मेरा तब से इस परिवार से रिश्ता है।

बोली- मैंने गोल मटोल ज्योतिरादित्य को देखा हैं  

उमा ने कहा –  मैंने पहली बार महल में अम्मा के कमरे में एक बालक का फोटो देखा और जब मैंने पूछा तब उन्होंने  मुझे कहा कि ये माधव राव जी का बेटा है यानि वो अम्मा का पोते ज्योतिरादित्य का फोटो था ये तब वे 4 साल के रहे होंगे, बिलकुल मक्खन की तरह सफ़ेद, गोल मटोल बाल गोपाल की तरह दिख रहे थे, लेकिन मैंने ज्योतिरादित्य को पहली बार तब देखा जब ये आठ साल के थे, जितना प्यार अम्मा महाराज का ज्योतिरादित्य को मिला उतना ही मुझे भी मिला।

महाराज की जगह बेटा, भाई , भैया भी कहेंगे तो भी ये ऐसे ही रहेंगे 

उमा भारती बोली ये बहुत सहज और सरल हैं मैं तो अक्खड़ हूँ, आप इन्हें महाराज कहते है लेकिन यदि इन्हें भैया, भाई साहब, बेटा भी कहेंगे तो भी ये ऐसे ही रहेंगे मैंने इनमें कभी महाराज वाली अकड़ नहीं देखी, मैं तो हमेशा से चाहती थी कि जिन संस्कारों में ये पले बढे वे तो भाजपा के ये हैं ये गलत जगह क्यों है? इन्हें तो भाजपा में होना चाहिए और भगवान में मेरी सुन ली ये अब हमारे साथ हैं।

पीएम मोदी की तारीफ की बोली – हमें भारतीय होने का गर्व कराया 

उमा भारती ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा हैं, भाजपा ने जो विकास किया है उसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है, ज्योतिरादित्य ने भी नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए जो किया है वो पहले कभी नहीं हुआ, अब आपको अपनी भूल सुधारनी है और इन्हें भारी मतों से जिताकर लोकसभा पहुँचाना है, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि आज पूरी दुनिया मोदी जी की कायल है उनके कामों की तारीफ करते नहीं थकती, कोई मुझसे पूछे कि मोदी जी को भारत के लिए क्या देन है तो मैं कहूँगी-  पीएम मोदी की सबसे बड़ी देन यह है कि उन्होंने हमें भारतीय होने का गर्व प्रदान किया । हमें इस गर्व को बनाये रखना है तो एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है और ये तभी संभव हैं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां पहुंचे, प्रदेश की सभी 29 सीटें हम जीतें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews