सांसद केपी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग

सांसद केपी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग

शिवपुरी, मोनू प्रधान। अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शिवपुरी-कोलारस के अनेक भागों में बाढ़ से नागरिकों का काफी नुकसान हुआ है। राज्य व केंद्र सरकार नागरिकों की सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं दिल्ली में संसद के मानसून सत्र में व्यस्त गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव भी स्थानीय प्रशासन व नागरिकों के संपर्क में बने हुए हैं।

MP के संविदा कर्मचारियों में रोष, 7वें वेतनमान की मांग, BJP विधायक बोली-सरकार को कराउंगी अवगत

इसी सिलसिले में सांसद डॉ केपी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी। सांसद यादव ने गृह मंत्री से कहा कि अतिवृष्टि से उनके संसदीय क्षेत्र के जिला शिवपुरी, गुना एवं अशोक नगर में भारी नुकसान हुआ है। खासकर शिवपुरी में अतिवृष्टि से सर्वाधिक जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई, पशुओं और मकानों को अत्यधिक क्षति हुई है। कई नागरिक बेघर हो गए हैं। अतिवृष्टि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों की समस्याओं को देखते हुए समुचित मुआवजा जल्द प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं 7-8 अगस्त को सांसद के पी यादव दो दिवसीय प्रवास पर अपने लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके नागरिकों से भेंट करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews