Shivpuri News: लोकायुक्त के जाल में फंसा पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

shivpuri

शिवपुरी, मोनू प्रधान। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में लोकायुक्त (Lokayukt Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पटवारी (Patwari) को रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोप है कि पटवारी यह रिश्वत भाइयों के बीच जमीन बंटवारे के लिए मांगी थी। यह पूरी कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े.. Indian Railways: होली से पहले ये ट्रेनें कैंसिल, कईयों का रुट भी बदला, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, आज सोमवार (Monday) को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर (Gwalior Lokayukt Police) की टीम ने शिवपुरी जिले  (Shivpuri ) के रन्नौद कस्बे में पटवारी अवधेश शर्मा ₹3000 को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उक्त पटवारी दो भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर सीमांकन के बदले ₹10000 की मांग कर रहा था जिस बात की शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त ग्वालियर से की गई थी।

जिसके बाद आज टीम ने प्लान बनाकर फरियादी को पटवारी के पास रिश्वत की पहली किस्त ₹3000 देने भेजा, जैसे ही अवधेश शर्मा (Patwari Awadhesh Sharma) ने रिश्वत के पैसों के लिए हाथ बढ़ाया, टीम ने धर दबोचा।लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा पटवारी के विरोध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद हलके में हड़कंप मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews