
Shivpuri Crime News : शिवपुरी के खनियाधाना में नवागत थाना प्रभारी सुरेश शर्मा लगातार अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 2 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी से पूछताछ जारी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम सिलपुरा नई बगिया में अपने दरवाजे पर बैठकर अवैध रुप से गांजा बेच रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसपर अपराध क्रमांक 173/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपी से अन्य आरोपियों के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”813949794″]
इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस दौरान थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, बीट प्रभारी एएसआई प्रकाश कौरव, आरक्षक अनूप दिर्वेदी, आर. जयवीर गुर्जर, सुनि प्रकाश कौरव, आर. जयवीर, आर. हेमिसंह, आर. बलराम, आर. बनवारी, आर. हीरेन्द्र चौहान, आर. धर्मेन्द्र किरार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

