Hindi News

शिवपुरी : जेल से कैदी फरार, अपहरण और रेप के मामलों में काट रहा था सजा

Last Updated:

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले में पोहरी की उप जेल से एक कैदी फरार हो गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे खाने के बाद कैदियों की गणना करने पर एक बंदी के फरार होने की जानकारी मिली। कैदी अपहरण और रेप के मामलों में सजा काट रहा था।इस पूरे मामले में एसडीएम जेपी गुप्ता का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीएम के बयान पर बोले कमलनाथ- इसकी सच्चाई अस्पतालों से पता की जा सकती है

बंदी के भागने का पता चलते ही जेल प्रशासन ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही तहसीलदार जेपी गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले में जेल प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने फरार आरोपी हेमंत रावत की तलाश शुरू कर दी। जेलर मुकेश मांझी का कहना है कि वे छुट्टी पर थे और चार्ज मुख्य प्रहरी मोरुलाल आदिवासी पर था। जैसे ही कैदी के फरार होने की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी के अनुसार आरोपी उस समय जेल से भागा जब सभी कर्मचारी जेल में पार्टी मना रहे थे।

Prashant Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews