VIDEO: शिवपुरी कलेक्टर ने बच्चे को गोद में उठाया और फिर अपनी कुर्सी पर बैठाकर सुनी समस्या

शिवपुरी कलेक्टर

शिवपुरी, मोनू प्रधान।मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Madhya Pradesh news) में आज मंगलवार को कलेक्टर (Shivpuri Collector)) सभागार में हुई जनसुनवाई में खेल की समस्याओं को लेकर कुछ बच्चे अपनी समस्या सुनाने पहुँचे थे, इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एक बच्चें को गोदी उठा लिया और उसे ले जाकर अपनी कुर्सी पर बैठा दिया और बच्चे की समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! 25000 तक बढ़ सकती है पेंशन, जानें कैसे

दरअसल, बच्चे शिवपुरी कलेक्टर के सामने अपनी समस्या सुनाने में सहम रहे थे। बच्चे कलेक्टर से खुल कर बात कर सके इसलिए एक छोटे बच्चे को शिवपुरी कलेक्टर ने गोद में उठा लिया और अपनी कुर्सी पर बैठा दिया और उसे एक दिन के लिए कलेक्टर बना दिया और पास की कुर्सी पर बैठ कर बच्चों की समस्या को सुना।

यह भी पढ़े.. MPPSC Recruitment 2021 : इन पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

वहीं बच्चों ने कलेक्टर को बताया कि बीते दो वर्षों से कोरोना के चलते खेल विभाग द्वारा समर कैम्प का आयोजन नहीं हुआ है इसके साथ ही उन्हें स्पोर्ट ड्रेस, जूते आदि का अभाव है अगर उन्हें कोई मदद मिल जाये तो उनकी रुचि खेल की ओर वरकरार बनी रहेगी। कलेक्टर ने सभी बच्चों की समस्या को सुना और भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि बचपन से भी आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत हो सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”623228026″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews