Shivpuri News : अवैध खनन की भेंट चढ़ा मजदूर खदान धंसने से मौत, 2 घायल

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Shivpuri Illegal Mining News : ग्वालियर चंबल संभाग में अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है हाल ही में शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे के पास पहाड़िया पर गुरुवार शाम मुरुम का अवैध उत्खनन करते समय हादसा हो गया। इस हादसे में एकाएक खदान धसने के कारण खदान में तीन लोग दब गए। खदान में दबे तीनों लोगों को निकालकर करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वही 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह है मामला

बता दें कि मुरम की इस खदान में लंबे समय से अवैध रुप से उत्खनन का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्बरोठा गांव का रहने वाला विनोद लोधी अपने ट्रैक्टर से 2 मजदूरों राजाराम पुत्र प्रीतम आदिवासी व कमल आदिवासी के साथ पुराना दिनारा स्थित पहाड़िया पर मुरुम को भरने आया हुआ था। जब मुरम को तीनों खोद रहे थे।

इसी दौरान मुरम की खदान धंसक गई और तीनों मुरम के ढेर में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे तीनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में करैरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां राजाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनारा पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews