Shivpuri News : बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार, 7 मोटर सायकिलें बरामद

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाबा रावत निवासी कारवाह थाना सीहोर के साथ मिलकर चोरी करना बताया।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस को मुगावली तिराहे पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि हाइवे पर हरि सिह कुशवाह के खेत पर मडैया मे एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकले रखे है जो लोगो को बेचने की फिराक में है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तस्दीक हेतु पहुंचे तो पुलिस के वाहन व फोर्स को देख कर भागा तभी हमराही बल की मदद से पकड़ा। उसने अपना नाम मनीष उर्फ बंटी पुत्र रमेश जाटव बताया उसके पास रखी चार मोटर साइकिलें मिली मोटर साइकिलों के सबंध में कागजात चाहे तो सभी मोटर साइकिल बिना नम्बर की होना पाई गई तथा वाहन के कागजात मोके पर नहीं दिये तथा उक्त मोटर साइकिल को चोरी कर बेचना पाया गया सभी मोटर साइकिलों को जब्त कर बाद आरोपी बंटी उर्फ मनीष को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाबा रावत निवासी कारवाह थाना सीहोर के साथ मिलकर चोरी करना बताया।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews