Shivpuri News : सटारियों के अड्ढे पर पुलिस की रेड, चार सटोरिए पकड़े

Shivpuri News : सटारियों के अड्ढे पर पुलिस की रेड, चार सटोरिए पकड़े

Shivpuri Crime News : शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील में नवागत थाना निरीक्षक सुरेश शर्मा ने थाने की कमान संभालते ही असामाजिक व अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

यह है मामला

बता दें कि थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने आज नगर में चल रहे सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसमे 4 सटोरियों को सट्टे की पर्ची काटते गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1665 रुपए व पांच पर्चियां जप्त की है। पुलिस द्वारा चारों सटोरियों पर सट्टा अधिनियम का प्रकरण कायम किया गया।

थाना निरीक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि जुआँ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की टीम जुआँ और सट्टा खेलने वाले अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है नगर में असामाजिक तत्वों में संलिप्त लोगों के रिकॉर्ड खंगाला जा रहे है और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खनियाधाना से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”794186969″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews