Shivpuri News : 16.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ देहात पुलिस ने 16.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नोनकोल्हू पुलिया के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्दीक देते हुए हूबहू एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर वह भागने लगा तभी उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान युवक की जेब से स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पुत्र गनेशा कुशवाह (51) बताया था। पकड़ा गया आरोपी पुरानी शिवपुरी के 40 न. कोठी के पास अहीर मोहल्ले का रहने वाला है। आरोपी यह स्मैक की खेप गुना से लाया था और शिवपुरी में खपाने वाला था।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 65 हजार की रूपए कीमत की 16.50 ग्राम स्मैक बरामद की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews