Shivpuri News : लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ करैरा पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 22 स्मैक के साथ बरामद की है। जिसकी कीमत 4 लाख 45 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें शिवपुरी पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। करैरा थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बडौरा तिराहा ग्राम टीला पर स्मैक बेची जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पकड़े गए आरोपी की तलाश ली तब उसके पास से 22 स्मैक बरामद हुई थी।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रशांत राय पुत्र मनोज राय बताया। आरोपी ग्राम टीला का निवासी है। पुलिस ने 4 लाख 45 हजार रूपए की 22 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी प्रशांत राय पुत्र मनोज राय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews