मध्य प्रदेश की शिवपुरी पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है जो प्रदेश की किसी अन्य जिले से अवैध हथियार खरीदकर किसी दूसरे जिले में बेचने निकला था लेकिन रास्ते में शिवपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस ने इसके पास मौजूद बैग की जब तलाशी ली तो उसमें 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और 10 ज़िंदा राउंड मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया , पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर शिवपुरी पुलिस की अवैध हथियार की धरपकड़ और हथियार तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इसके लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया है जिसकी मदद से पुलिस ने हथियार तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है
दरअसल थाना प्रभारी सिरसौद उन निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर श्योपुर से शिवपुरी तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिरसौद व हिम्मतपुर चौकी की टीमें बनाकर शिवपुरी-श्योपुर रोड पर गस्त कर चेकिंग की गई।
आरोपी के बैग में मिले अवैध हथियार
चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति खोरघार की पुलिया पर एक नीले रंग का बैग लिये बैठा दिखा जो अपने बैग पर बार बार हाथ रख रह अथ और इधर उधर देख रहा था। संदेह होने से उक्त व्यक्ति को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया, उस व्यक्ति के बैग को चेक किया जिसमे देशी 08 देशी पिस्टल 32 बोर एवं 32 बोर के 10 जिन्दा राऊण्ड मिले जिसकी कीमत करीब 3,50000 रुपये के आसपास है।
दतिया जिले का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंशुल अहिरवार उम्र 20 साल निवासी ग्राम छता थाना बडोनी हॉल सिदार्थ कालोनी बार्ड क्रमांक 36 थाना सिविल लाइन जिला दतिया बताया पुलिस ने अवैध हथियार आरोपी एक विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
जारी रहेगी अवैध हथियारों पर कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो ये अवैध हथियार बड़वानी जिले के सेंधवा से लेकर आया था और हथियार लेकर जिला दतिया जा रहा था परंतु मेरी आंख लग गई और मैं श्योपुर पहुंच गया और फिर श्योपुर से शिवपुरी आते पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध हथियार की तस्करी या फिर नशीले पदर्श की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।






