MP Breaking News

निर्माणाधीन मकान से 2 क्विंटल सरिया ले उड़े चोर, मोटर और केबल भी गायब, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी में एक निर्माणाधीन मकान से चोर लगभग दो क्विंटल सरिया ले उड़े। अन्य सामान भी चोरी हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shivpuri

शिवपुरी के जगतपुर इलाके में नया मकान बना रहे मालिक को चोरों ने तगड़ी चपत लगा दी है। लोधी मोहल्ला में चल रहे इस निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 300 फीट केबल, बोरवेल की मोटर, टिल्लू मोटर और दो क्विंटल लोहे के सरिये गायब कर दिए हैं। मालिक ने पुलिस को शिकायत की है।

चोरी की इस घटना को 14 से 16 सितंबर के बीच अंजाम दिया गया है। 17 सितंबर को कोलारस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने किया चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये सामान हुआ चोरी

चोरों ने मकान के बोरवेल में लगी मोटर और टिल्लू मोटर चुरा ली है। मौके पर रखा लगभग 2 क्विंटल लोहे का सरिया भी गायब है। 300 फीट केबल भी चोर अपने साथ ले उड़े। मकान मालिक ने इस संबंध में आसपास पूछताछ की। लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस घटना को कब और किस तरह अंजाम दिया गया।

ईंट तोड़कर की चोरी

इस मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक चोरों ने मकान के मेन गेट के पास लगी कुछ ईंटों को तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। ये ग्राम राछी निवासी इंदरसेन का मकान है।

जांच कर रही पुलिस

इस मामले में मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही हुआ। मकान मालिक ने चोरी किया गया सामान वापस दिलाने की मांग की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
निर्माणाधीन मकान से 2 क्विंटल सरिया ले उड़े चोर, मोटर और केबल भी गायब, जांच में जुटी पुलिस