शिवपुरी पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा

shivpuri news

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रेत माफिया का आतंक चरम सीमा पर है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार रेत माफिया व अवैध रेत का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में तहसीलदार पुलिस ने मौके से रेत से भरे एक ट्रेक्टर को पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले के बैराड़ के बीलबरा माता गांव में स्थित नदी में हो रहे अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार पुलिस ने मौके पर रेत से भरे एक ट्रेक्टर को पकड़ लिया जिसे थाने लाते समय ट्रेक्टर चालक ने पुलिस को चकमा देकर ट्रेक्टर फरार हो गया। जिसका बैराड़ तहसीलदार संतोष धाकड़ ने पीछा किया तो ट्रेक्टर चालक ने उनकी कार को कट मार दी जिससे अधिकारी व टीम ने किसी तरह से जान बचाई।

बैराड़ तहसीलदार संतोष धाकड़ ने पीछा किया तो ट्रेक्टर चालक ने उनकी कार को कट मारा गनीमत रही कि ड्रायवर ने सूझबूझ दिखाई और कार कंट्रोल में ले ली। बरना यह कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर सकती थी। वहीं कट लगने से कार में बैठे तहसीलदार सहित पूरा स्टाफ की जान पर भी बन आई। बाद में ट्रेक्टर चालक एक खेत में ट्रेक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। इस दौरान तहसीलदार इस घटना के समय कार में मौजूद थे पुलिस ने इस मामले में ट्रेक्टर चालक नीलू जाटव के खिलाफ  भादवि की धारा 353, 294, 506, 279, 379, 414 भादवि 4/21 खान एव खनिज अधिनियम 1957 के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”904162580″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews