MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सप्लायर को पकड़ा, पेटियों में लगाई आग

शिवपुरी के समोहा गांव में महिलाओं ने अवैध शराब ले जा रहे दो व्यक्ति में से एक को पकड़ लिया। शराब की पेटी छीन उसे भी आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Shivpuri

मध्य प्रदेश के अलग अलग जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तो लगातार देखने को मिल रही है। इसी बीच शिवपुरी में भी महिलाओं का भी अवैध शराब के खिलाफ जबरदस्त विरोध देखने को मिला। यहां महिलाओं ने शराब सप्लाई कर रहे दो लोगों को घेर लिया।

यह मामला शिवपुरी के करैरा क्षेत्र का है, जहां महिलाओं का विरोध देखने को मिला है। यहां के समोहा गांव में शराब की पेटियां लेकर पहुंचे दो बाइक सवारों को महिलाओं ने घेर लिया। दोनों ने भागने की कोशिश। इनमें से एक पकड़ में आ गया और दूसरा भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने शराब की पेटियां सड़क पर फेंक कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

युवक को पुलिस को सौंपा

शराब की पेटियों को आग लगाने के बाद महिलाओं ने पकड़े गए युवक को रस्सियों के जरिए खंभे से बांध दिया। इतना सब होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने लेकर गई।

महिलाओं का कहना बंद हो शराब बिक्री

इस व्यक्ति को पकड़ने वाली महिलाओं ने या आरोप लगाया है कि उनके गांव में तीन जगह ऐसी है, जहां पर अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। महिलाओं ने यह भी बताया है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो परचून की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस तरह के माहौल से गांव में रहने वाले परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि इस वजह से बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है और आर्थिक स्थिति भी डगमगा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

युवक के खिलाफ कार्रवाई

युवक को अपने साथ थाने ले जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इस दौरान व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र राय बताया। ये भी सामने आया कि वो एक अन्य साथी के साथ शराब की पेटियां लेकर जा रहा था। पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सप्लायर को पकड़ा, पेटियों में लगाई आग