प्रेम विवाह करने कोर्ट पहुंची बहनों और उनकें प्रेमियों को भाइयों ने जमकर पीटा, सरेराह किया लहूलुहान

indore

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिला न्यायालय में शनिवार को प्रेम विवाह करने शिवपुरी पहुंची दो सगी बहनों सहित उनके प्रेमियों को लड़कियों के भाइयों ने सरेराह निर्ममता के साथ पीटा और शादी में व्यवधान उत्पन्न कर दिया। मारपीट की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों सहित मारपीट करने वाले भाइयों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Jabalpur : जिला प्रशासन ने करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई

शादी करने के लिए भाग कर शिवपुरी आई मोनिका शिवहरे (19) व वर्षा शिवहरे (18) के अनुसार कुछ समय पहले दो चचेरे भाई प्रमोद रावत व राहुल रावत उनके डबरा स्थित मकान में किराए से रहने आये थे। इसी दौरान मोनिका, राहुल को और वर्षा, प्रमोद को दिल दे बैठी। यह बात जब परिवार वालों को पता चली तो उन दोनों से कमरा खाली करवा लिया गया, लेकिन दोनों प्रेमी युगल में बात होती रही और यह बात शादी की कसमों तक पहुंच गई। दोनों बहनों ने घर से भाग कर राहुल व प्रमोद से शादी करने का फैसला कर लिया।

Bhind news : खाद न मिलने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, चौराहे पर लगाया चक्काजाम

शनिवार को दोनों बहनें घर से भाग कर राहुल व प्रमोद के साथ शिवपुरी आईं तथा कोर्ट में वकील से बातचीत कर शपथ पत्र के माध्यम से शादी करने की तैयारी करने लगी। मोनिका व वर्षा के घर से भाग कर शादी करने की बात उनके सगे भाई गगन सहित मौसेरे भाई शिवम व हर्ष शिवहरे निवासी ग्वालियर को पता चल गई। वह भी पीछे से शिवपुरी आ गए और कोर्ट पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल की मारपीट कर दी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो टीआई कोतवाली सुनील खेमरिया मौके पर पहुंच गए और घायलों सहित मारपीट के आरोपियों को थाने ले आये। दोनों बहनों का कहना है कि उनके परिजन उन्हें मार डालना चाह रहे हैं और भाई गगन ने भी पैट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी है। दोनों लड़कियों के अनुसार अगर उन्हें उनके परिवार वालों के साथ भेजा तो वह उन्हें मार डालेंगे,फिलहाल दोनों लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews