शिवपुरी में युवक को अपने दोस्त से उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस-इंदार थाना क्षेत्र के गुहांसा गांव एक युवक को अपने दोस्त से उधारी का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। दोस्त जब उधारी के पैसे नहीं लौटा सका तो उसने अपने ही दोस्त की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश को जंगल में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – IAS Transfer 2022 : आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट 

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को ग्राम गुहांसा निवासी 34 वर्षीय बादाम सिंह लोधी घर से लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी के बाद बादाम सिंह के परिजन सहित पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस पड़ताल में पता लगा कि बादाम सिंह ने गांव के ही वीरेंद्र को तीन लाख रुपए उधार दिए थे। बादाम सिंह लगातार वीरेंद्र से पैसों की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें – इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई नई व्यवस्था, मिलेगा लाभ, खाते में 100 प्रतिशत पहुंचेगी राशि

इस मामले में पुलिस ने जब वीरेंद्र को राउंडअप कर पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस की पुछताछ में वीरेंद्र ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त देवेंद्र यादव उर्फ हल्के के साथ मिलकर बादाम सिंह की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव कदवाया के जंगलों में फेंक दिया था। साथ ही उसने बताया कि बादाम लगातार उससे तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था उसके पास फिलहाल पैसे देने को नहीं थे इसी के चलते उसने अपने एक साथी देवेंद्र उर्फ हल्के के साथ मिलकर साजिश रची। वह बादाम को पैसे दिलाने के नाम पर ईसागढ़ ले गया था, जहां कदवाया थाना क्षेत्र के डेंगा मोचर के जंगल में ले जाकर पहले बादाम को शराब पिलाई और उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर उसका गला घोट दिया बादाम का शव कदवाया के जंगल मे फेंक कर वापिस आ गए थे

यह भी पढ़ें – चेहरे पर चमक लाएगा गेंहू का आटा, काले दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये 5 उपाय

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews