हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, मुश्किल से बची ड्राइवर की जान, दवाइयां जलकर खाक

हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, मुश्किल से बची ड्राइवर की जान, दवाइयां जलकर खाक

शिवपुरी, मोनू प्रधान। आगरा बॉम्बे फोरलेन हाईवे पर चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक व उसमें लदी दवाइयों और परचून की खेप जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान एक होटल संचालक की मदद के कारण मुश्किल से ड्राइवर की जान बच पाई।

डबरा: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया कोविड सेंटरों का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास्थ्य का हाल

यह घटना कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले नेशनल हाइवे पर बने गांधी पेट्रोल पंप के समीप की है। जहां एक मिनी ट्रक जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार चालक मलकीत सिंह मिनी ट्रक MP09 GG5029 में दवाइयां और किराना सामान लेकर इंदौर से ग्वालियर की ओर निकला था। तभी कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले गांधी पेट्रोल पंप के समीप मिनी ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। ट्रक चालक पानी की तलाश में जलते ट्रक को चलाता रहा लेकिन उसे कहीं पानी नहीं मिला।

जिस समय बर्निंग ट्रक हाइवे पर दौड़ रहा था उसे हाइवे पर बने एक होटल संचालक ने देख लिया। इसके बाद तत्काल वह अपनी मोटरसाइकिल पर पानी से भरी केन को लेकर ट्रक के पीछे चल पड़ा और ट्रक को रुकवा कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। जितना पानी होटल संचालक के पास था उसने उस पानी को डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच अन्य राहगीरों ने तत्काल फायरब्रिगेड को फोन कर सूचित किया परन्तु जब तक फायरब्रिगेड पहुँची ट्रक पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews