डबरा: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया कोविड सेंटरों का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास्थ्य का हाल

नरोत्तम मिश्रा

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (home minister dr. narottam mishra) ने आज डबरा (dabra) में बनाए गए कोविड सेंटरों (covid centres) का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों (patients) का हालचाल जाना एवं अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि डबरा में तीन जगह कोविड सेंटर बनाए गए हैं जिनमें ग्वालियर रोड स्थित सेवा भारती स्कूल, कन्या छात्रावास और जलसा गार्डन प्रमुख है।

यह भी पढ़ें… नाकाम सिस्टम: बेटी का शव खाट पर रख 35 किलोमीटर चला पिता, गर्भवती महिला ने जंगल में दिया बच्चे को जन्म

गृह मंत्री ने आज तीनों जगह व्यवस्थाओं को देखा और भर्ती मरीजों से उनका हालचाल पूछा। इसके साथ ही सेंटरों में सुविधाओं में जो कमियां नजर आई उनके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई गंभीर मरीज है तो उसे तत्काल ग्वालियर भेजने की व्यवस्था भी प्रशासन को करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… जबलपुर: मामूली बात पर बदमाशों ने अस्पताल में मचाई तोड़-फोड़, कर्मचारियों से की मारपीट

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि संक्रमण की चेन को रोकना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। धीरे-धीरे पूरी स्थिति नियंत्रण में आ जायेंगी। कोविड सेंटर के अंदर जाकर मरीजों से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाव की बात है। मेरी प्राथमिकता अलग है अन्य नेताओं की प्राथमिकता अलग है फिर भी सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews