MP News: प्रभारी नेता के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई गाली-गलौच

MP News: प्रभारी नेता के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई गाली-गलौच

शिवपुरी।

एमपी(mp) में कांग्रेस पार्टी(congress party) में गुटबाजी और अंतरकलह किसी से छुपी नही है। आए दिन कांग्रेस नेताओं के विवाद के मामले सामने आते रहते है।कभी आरोप-प्रत्यारोप मीडिया में सुर्खियां बनते है तो कभी मारपीट के वायरल वीडियो। अब उपचुनाव(by election) से पहले शिवपुरी से मामला सामने आया है, यहां कांग्रेस प्रभारी के सामने ही दो नेता आपस में भिड़ गए।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे गालियां तक दे डाली। घटना के बाद पार्टी नेताओं में माहौल गर्म हो चला है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रभारी वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पोहरी के ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी और यूथ सेवादल अध्यक्ष शिवांश जैमनी के बीच विवाद हो गया । बात इतनी बढी की दोनों के बीच गाली गलौच हो गई। हैरनी की बात तो ये है कि घटना के बाद माहौल इतना गरमा गया कि प्रभारी राजकुमार पटेल को बीच में आकर दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया गया।इसके बाद दोनों नेता चुप हुए। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कांग्रेस की अतंर्कहर को उजागर कर दिया।हालांकि यह पहला मौका नही है, इसके पहले भी कई विवाद के मामले सामने आ चुके है। माना जा रहा है कि उपचुनाव से पहले अपनों के विवाद कांग्रेस को भारी ना पड़ जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews