
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हत्या की है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने शव को खड्डी-सीधी सड़क मार्ग में रखकर चक्काजाम किया। वहीं, पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत करवाया और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्राम धनहा का मामला
दरअसल, मामला ग्राम धनहा का है। जब गुरुवार की शाम मृतक रामनाथ तिवारी अपने गांव में पांच लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे रामपुर नैकिन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच जारी
फिलहाल, परिजन पांचों लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि असली माजरा क्या है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

