सीधी में 11 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीधी में 11 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 11 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। दरअसल, बच्ची के माता- पिता उस वक्त घर पर नहीं थे। तभी उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही मौकास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि मामला अमिलिया थाना का है। जहां यह घटना हुआ है। इधर, बच्ची के पिता का कहना है कि वो अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। जहां से वापस लौट कर देखा तो बेटी साड़ी के फंदे से लटक रही है। जिससे बाद पूरे घर में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप करते हुए पुलिस से उचित जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews