सीधी: पानी में डूबने से हुई 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

सीधी: पानी में डूबने से हुई 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सोन नदी में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन- फानन में पुलिस और राहत व बचाव दल को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

बल्यहा का मामला

दरअसल, मामला ग्राम बल्यहा का है। जहां अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर मृतक युवक सोन नदी में नहाने गया था। तभी अचानक उसका पैर फिर गया, जिससे वो गहरे पानी में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की पर वो नाकाम रहे। ऐसे में उसकी मौत हो गई। आनन- फानन ने उसके दोस्तों ने ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक शव को बरामद नहीं किया जा सका।

टीआई ने दी जानकारी

मामले को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि मामला सिहावल अंतर्गत का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। जहां पर कुछ युवक नहाने गए हुए थे लेकिन उनमें से एक युवक की पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया और उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। संभवत है कि उसकी मौत हो चुकी है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उसे ढूंढ निकाले।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews