सीधी में स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन, सीएम ने कहा- आज का यह दिन ऐतिहासिक है

MP News

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आज ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अथिति पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान स्थानीय बुनकरों ने सीएम को दरी भेंट की। जिसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। आइए जानते हैं सीएम ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा…

जनसभा को किया संबोधित

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का समारोह कार्यक्रम नहीं है, गरीबों की जिंदगी बदलने का दिन है। लोकतंत्र जनता के लिए है। लोकतंत्र को जनता का राज कहा है। जनता को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसकी व्यवस्था की गई है। 38 योजनाओं की पंचायत में शिविर लगाकर समाधान किया गया। अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रीवा संभाग से आए 7 लाख आवेदन

आगे उन्होंने कहा कि, रीवा संभाग में 7,59,778 आवेदन आए थे, जिनमें से 7,02,845 अलग-अलग नाम जोड़ दिए गए हैं। साथ ही, सीधी कलेक्टर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 1,51,003 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,37,003 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसलिए आज का दिन ऐतिहासिक है। इसके साथ ही सीएम ने टनल के बारे में जनता को बताया कि, सीधी से सिंगरौली के ठेकेदार बदल दिए गए हैं। दूसरा ठेकेदार लाए हैं जो कि कार्य को जल्द-से-जल्द पूरा करेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजना, 0% ब्याज, फ्री राशन की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा…

वहीं, प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली, पानी और सड़क को लेकर काम किया है। क्योंकि कुछ समय पहले तक गांव में बिजली की समस्या थी लोकिन आज गांव में 24 घंटे बिजली मिल रही है। महिलाएं और बेटियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला और बेटियों के लिए लगातार सी योजनाएं चलाकर काम कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews