सीधी में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sidhi Road Accident : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर सड़क हादसा देखने को मिला है, जहां बस की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गजरही गांव के पास का मामला

दरअसल, मामला गजरही गांव के पास का है। जब प्रिंस बस सीधी से सैलवार जा रही थी। तभी बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक बस के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विपिन पांडे निवासी ग्राम चंदवाही के रुप में की गई है जो कि बहरी से सीधी की ओर जा रहे थे।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बस को कब्जे में लेते हुए सभी यात्रियों को अगल वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews