सीधी जिले में एक फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

Accident

Sidhi Accident News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन- फानन में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में मातम फैला हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।

ग्राम पडखुरी का मामला

दरअसल, मामला ग्राम पडखुरी का है। जहां मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहे मोहन लाल रावत और उसके साथियों को पीछे से पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई है।

टीआई ने दी जानकारी

मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाइक सवार तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में चल रहा है तो वहीं पिकअप वाहन ग्राम पडखुरी के रहने वाले छोटाला साहू का है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews