Sidhi News: सीधी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर हुई मौत, 3 घायल

Road Accident In Dewas

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भिजवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

आमडाड़ घटिया का मामला

दरअसल, हादसा सीधी जिले थाना रामपुर नैकिन के आमडाड़ घटिया पर हुआ। मृतकों की पहचान नीरज पटेल और सुखेंद्र पटेल के रुप में की गई है। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। साथ ही, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज देकर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews