दिल दहला देने वाला मामला, कलयुगी मां ने अपने ही बच्चे को जलाकर मार डाला

दिल दहला देने वाला मामला, कलयुगी मां ने अपने ही बच्चे को जलाकर मार डाला

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह गहरवार| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में माँ की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है| एक कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बेटे को आग के हवाले कर दिया, आग में जलने से बच्चे की मौत हो गई| हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो रो रहा था| बच्चे के रोने पर इस निर्दयी मां ने मासूम को मौत की नींद ही सुला दिया।

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना चिंतरंगी थाना क्षेत्र के शुकहर गांव की है| जहां रहने वाले श्रीपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पांच महीने के मासूम पोते को उसकी बहू यानि मासूम की मां ने ही जिंदा जला दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया|

पुलिस की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि बच्चा रो रहा था तो निर्दयी मां उसके रोने की आवाज को सहन नहीं कर सकी और उसने माचिस की तीली मारकर अपने बच्चे को आग के हवाले कर दिया| कमरे में भूसा भी रखा हुआ था तो भूसे ने आग पकड़ ली और मासूम उसी आग में जिंदा जल गया। कमरे के अंदर से जब आग और धुआं उठने लगा तो आरोपी महिला के ससुर और अन्य ने दरवाजा पीटा| मगर काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया| अंदर का नजारा देख सबकी रूह काँप गई| गांव में इस बात की भी चर्चा है कि महिला ने जादू-टोने के शक में अपने दुधमुंहे बच्चे को आग के हवाले किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews