ASI की कोरोना से मौत, जिले में शोक की लहर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख

ASI की कोरोना से मौत, जिले में शोक की लहर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है और कोरोना ने विंध्य क्षेत्र में भी अपना पैर पसार लिये हैं। सोमवार को सिंगरौली जिले के बैढन थाने में पदस्थ कोरोना योद्धा ASI अबुसमन खान ने रीवा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से सिंगरौली जिले में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कोरोना योद्धा अबुसमन खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपना फर्ज निभाते हुए लोगो की जान की हिफाजत के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हुए वीर जवान अबुसमन खान शहीद हो गए। उनके इस बलिदान को सिंगरौली सहित विंध्य की जनता कभी नही भूलेगी।

अजय सिंह राहुल ने कहा कि कोरोना योद्धा पुलिस जवान चाहे कोई भी तीज त्यौहार हो अपने घर परिवार से दूर हम सब की हिफाजत के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।चाहे ठण्डी की कड़कड़ाती ठंड हो,गर्मी की तपती धूप या बरसात की बारिश हर मौसम में अपना फर्ज निभाते हुए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसी तरह वीर कोरोना योद्धा ड्यूटी पर अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए। अबुसमन खान मामू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews