BMO की अनोखी पहल- बच्चों को नि: शुल्क बांटे मास्क, कोरोना की दी जानकारी

BMO की अनोखी पहल- बच्चों को नि: शुल्क बांटे मास्क, कोरोना की दी जानकारी

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार। खुटार BMO अभय रंजन सिंह (Abhay Ranjan Singh) की अनोखी पहल बच्चो को बांटे मास्क और सेनेटाइजर (Masks and Sanitizers) जिससे बच्चो के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। आज कोरोना काल मे जहाँ एक तरफ स्कूल बंद होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जा रहा है और शिक्षा से दूर होते जा रहे थे, तभी सिंगरौली जिले के खुटार में युवा संगठन के द्वारा अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर क्लासेस शुरू की गई । जहाँ तकरीबन 70 के लगभग गरीब तबके के बच्चों को 1 से 10 वी तक कि पढ़ाई निःशुल्क दी जा रही है जहाँ आये दिन कोई न कोई शिक्षक अपने इच्छा से आकर बच्चो को शिक्षा देते है।

वही युवा संगठन के 7 शिक्षक रोजाना 5 घंटे बच्चो को शिक्षा देते है वही आज खुटार BMO अभय रंजन सिंह और BPM किरण विजय के द्वारा अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर में पहुँचकर बच्चो को मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया वही छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दिया गया,खुटार BMO अभय रंजन सिंह के द्वारा युवा संगठन के संचालक राजेश वर्मा,अनिल अम्बेडकर,लक्ष्मीनारायण वर्मा,सावन अम्बेडकर,दीपक डिसूजा,राजू साकेत,पप्पू साकेत सराहना करते हुए कहा गया कि यह एक अच्छी पहल है इससे शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों को भी शिक्षित होने का मौका मिल रहा है वही खुटार BMO द्वारा बच्चो को कोरोना वायरस के बारे में जानकरी दी गई कि हम कोरोना वायरस से कैसे सुरक्षित रह सकते है वही खुटार BMO और BPM ने कक्षा 9वी और 10 वी के बच्चों को साइंस और अंग्रेजी पढ़ाया गया

खुटार BMO अभय रंजन सिंह द्वारा वही अस्पताल परिसर में वृक्षा रोपण किया गया

खुटार BMO अभय रंजन सिंह द्वारा आज अस्पताल परिसर में छायादार और फलदार वृक्षो का रोपण भी किया गया जिससे अस्पताल में आने वाले लोगो को छाया और प्रकृति का स्वच्छ हवा मिल सके और अस्पताल परिसर में हरियाली बनी रहे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews