कांग्रेस नेता की पहल पर बंद हो चुका धान खरीदी केंद्र पोर्टल फिर खुला

कांग्रेस नेता की पहल पर बंद हो चुका धान खरीदी केंद्र पोर्टल फिर खुला

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

सीपी शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल की पहल पर माडा सहित सिंगरौली जिले के किसानों के धान खरीदी केंद्र का पोर्टल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर खोला गया।

विगत दिवस सिंगरौली जिले के माडा तहसील के धान खरीदी केंद्र माडा का पोर्टल बंद होने से 236 किसानो का धान पोर्टल पर नहीं चढ़ पाया था जिसके कारण किसान काफी परेशान थे पोर्टल पर न चढ पाने के कारण भुगतान होना संभव नहीं था वही मौके पर पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने किसानों को आश्वासन दिया था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो किसानों के साथ खड़ी रहती है यदि किसी के लापरवाही के कारण धान पोर्टल में नहीं चढ पाया है तो इस मामले को में उच्चाधिकारियों एवं प्रदेश के नेताओं के पास पहुंचा कर पोर्टल खुलवाने का काम करूंगा।

तत्काल जिला कलेक्टर महोदय को अवगत करा कर मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखने के लिए कहा गया था आज माडा सहित जिले के अन्य धान खरीदी केंद्र का भी पोर्टल चालू करने का आदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर दिया गया जो सिंगरौली जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशी की बात है किसानों की समस्याओं का निदान कराया गया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से दो बार मिलकर अनुरोध किया था जिस पर मुख्यमंत्री महोदय ने तत्काल कार्यवही करते हुए अधिकारियों को पोर्टल चालू करने का निर्देश जारी करने के लिए बोला वही किसानों के हित में धान का पोर्टल चालू कराने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मा. प्रद्युमन सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल,जिले के प्रभारी एवं खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एम सेलवेंद्रम सचिव मुख्यमंत्री सभी से मिलकर जिले के किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिले का कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मे सी.पी शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस, देवेंद्र पाठक जिला महामंत्री,अनुज शुक्ला, वरुण द्वेवेदी पहल की जिसका परिणाम तत्काल निकल कर आया और सिंगरौली जिले के किसानों की हित में निर्णय लेते हुए सभी के सहयोग से धान का पोर्टल चालू कराया गया ।

किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर जनवरी माह में ही पहुंचा दिया गया था जो कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से धान पोर्टल पर समय से नहीं चढ पाया था और पोर्टल बंद हो गया था किसानों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है आज किसानों की बात को मध्य प्रदेश की सरकार ने सुना है वही जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी का भी काफी सहयोग रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews