पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। आरोपी ललन शाह समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को ASP प्रदीप कुमार शेन्डे की निर्देश में अंजाम दिया। 

दरअसल, बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार चौकी क्षेत्र के गहिलरा गांव में बुधवार को कौशल प्रसाद शाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नि सुशीला समेत उनपर  ललन शाह द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया था। आरोप ने हमला उस समय किया जब वह अपने एक परिचित के यहां से घर लौट रहे थे। तभी बलुआ से सर पर प्राण घातक हमला कर दिया वही अरविन्द शाह व सुमित्रा शाह ने लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे महिला बुरी तरफ से घायल हो गई है। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी कुशवाहा, प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,संतोष वैश्य, इंद्रभान सिंह, रमेश मिश्रा,आरक्षक दिलीप धाकड़ ,पुष्कर पोरवाल, गुलाब सिंह, दीपक शिवहरे,धर्मेंद्र, रामनाथ व महिला आरक्षक वर्षा पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews