
Singrauli Crime News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हिया ग्राम में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद पति खुद भी फांसी पर झूल गया जिससे उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची माड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव का पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया एंव जाँच मे जुट गई है। उक्त हादसे के बाद क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई है।
यह है पूरी घटना
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, माडा क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया निवासी जमाहिर साकेत उम्र 55 वर्ष ने अपनी पत्नी प्रमिला साकेत उम्र 50 वर्ष के गुप्तांग मे डंडा डाल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत होने के बाद जमाहिर साकेत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना स्थल पर पहुंचे माडा टी आई ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव का पंचनामा तैयार करने के लिए पोस्टमार्टम हॉउस भिजवा दिया।
अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर उतारा मौत के घाट
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा का कहना है कि ग्राम कुम्हिया निवासी जमाहिर साकेत ने अपनी पत्नी के गुप्तांग मे डंडा डाल दिया जिससे महिला की मौत हो गई थी आरोपी पति के विरुद्ध माडा पुलिस ने धारा 302 कायम कर आरोपी की तलाश मे जुट गयी थी, आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस को आरोपी पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। दोनों के शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम हो रहा है,जाँच के दौरान संभवत: अवैध सबंधो का खुलासा सामने आ रहा है लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं कहाँ जा सकता है, क्योंकि अभी जाँच चल रही है उसके बाद ही अस्पष्ट पता चल पायेगा की महिला का अवैध सबंध था की नहीं।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
