Lokayukta Action: प्रधान आरक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Lokayukta Action: प्रधान आरक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। रीवा लोकायुक्त (Rewa Lokayukta) टीम ने आज मंगलवार को निगाही मोड़ के पास स्थित होटल पर छापा मारते हुए प्रधान आरक्षक जानकी प्रसाद तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक जानकी प्रसाद तिवारी नवानगर थाने में पदस्थ हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, जानें शहर का हाल

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक जानकी प्रसाद तिवारी ने एक मामले को निपटाने  के लिए उमा शंकर दुबे नामक शख्स से 10 हजार रुपये की मांग की थी।  लोकायुक्त की टीम में मौके पर रीवा लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार, इंस्पेक्टर जियाउद्दीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews